ट्रंप की टिप्पणी पर ईरान का तंज

ट्रंप की टिप्पणी पर ईरान का तंज

ट्रंप की टिप्पणी पर ईरान का तंज

नई दिल्ली । भारत और चीन को "नरक के गड्ढे" बताने वाली टिप्पणी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बयान पर अब ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया के जरिए ट्रंप पर व्यंग्य कसा है।

भारत देखकर सोच बदल सकती है

मुंबई स्थित मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक खूबसूरती दिखाने वाला एक वीडियो साझा किया। इसके साथ ही दूतावास ने तंज भरे लहजे में लिखा कि ट्रंप को एक बार भारत आकर देखना चाहिए, शायद इससे उनकी सोच बदल जाए।

पोस्ट में कहा गया कि भारत की यात्रा ट्रंप के लिए “सांस्कृतिक डिटॉक्स” साबित हो सकती है और इससे उनकी “बेवजह की बयानबाजी” कम हो सकती है। यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

क्या है मामला

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब ट्रंप ने एक पॉडकास्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें अमेरिकी रेडियो होस्ट Michael Savage ने भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को "हेल-होल्स" कहा था। इस बयान में अमेरिका के जन्मजात नागरिकता कानून को लेकर भी विवादित टिप्पणियां की गईं, जिसमें एशियाई देशों के लोगों पर आरोप लगाए गए।