IPL 2026: मुंबई इंडियन्स की खराब शुरुआत, कप्तान हार्दिक पांड्या ने जताई टीम में बदलाव की संभावना

IPL 2026: मुंबई इंडियन्स की खराब शुरुआत, कप्तान हार्दिक पांड्या ने जताई टीम में बदलाव की संभावना

IPL 2026: मुंबई इंडियन्स की खराब शुरुआत, कप्तान हार्दिक पांड्या ने जताई टीम में बदलाव की संभावना

नई दिल्ली । आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (IPL 2026) का प्रदर्शन निराशाजनक बना हुआ है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम को पंजाब किंग्स (MI Vs PKBS)के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह मुंबई की पांच मैचों में चौथी हार है, जबकि टीम को अब तक सिर्फ एक जीत मिली है।
195 रन भी नहीं बचा पाए

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने छह विकेट खोकर 195 रन बनाए। टीम का स्कोर और बड़ा हो सकता था, लेकिन अंतिम ओवरों में पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए रन गति पर रोक लगा दी।

जवाब में पंजाब किंग्स (PKBS) ने यह लक्ष्य आसानी से 16.3 ओवर में हासिल कर लिया, जिससे मुंबई की गेंदबाजी पर सवाल खड़े हो गए हैं।
हार के बाद पांड्या नाराज

हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या काफी निराश और नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम को आत्ममंथन करने की जरूरत है।

पांड्या ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। हमें देखना होगा कि हम कहां गलत हो रहे हैं, चाहे वह व्यक्तिगत प्रदर्शन हो, टीम संयोजन हो या रणनीति।”
PBKS के प्रदर्शन की सराहना

पांड्या ने हार के बावजूद पंजाब किंग्स की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गेंद रिवर्स स्विंग कर रही थी और दूसरी पारी में ओस का असर था, लेकिन पंजाब ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि टीम को आगे कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं और सभी खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।