ध्रुव राठौड़ की आलोचना पर रणवीर सिंह ने दिया करारा जवाब, ससुर प्रकाश पादुकोण के साथ रोस्ट किया
ध्रुव राठौड़ की आलोचना पर रणवीर सिंह ने दिया करारा जवाब, ससुर प्रकाश पादुकोण के साथ रोस्ट किया
मुंबई । सोशल मीडिया और बॉलीवुड के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब विज्ञापनों तक पहुंच गई है। मशहूर इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) ने पिछले दिनों निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) को प्रोपेगेंडा बताते हुए उसकी तीखी आलोचना की थी। अब रणवीर सिंह और उनके ससुर व पूर्व बैडमिंटन दिग्गज प्रकाश पादुकोण ने एक अनोखे अंदाज में इसका जवाब दिया है।
विज्ञापन में छिपा 'भवंदर' का संदेश
सोमवार को रणवीर सिंह का एक नया UPI ऐप का विज्ञापन प्रसारित हुआ, जिसमें वह पहली बार अपने ससुर प्रकाश पादुकोण के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आए। इस विज्ञापन में सबकी नजरें बैकग्राउंड में लगे एक पोस्टर पर टिक गईं, जिस पर 'भवंदर' लिखा था। दरअसल, जब ध्रुव राठी ने फिल्म का नकारात्मक रिव्यू किया था, तब उन्होंने इसे 'भवंदर' का नाम दिया था। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि रणवीर और प्रकाश ने इस 'पीक डिटेलिंग' के जरिए ध्रुव राठी को करारा जवाब दिया है।
इशारों में हुआ पलटवार
हालांकि, रणवीर और प्रकाश पादुकोण ने सीधे तौर पर ध्रुव राठी का नाम नहीं लिया है, लेकिन विज्ञापन की स्क्रिप्ट और बैकग्राउंड सेटिंग्स ने साफ कर दिया है कि वे इन्फ्लुएंसर की टिप्पणियों से इत्तेफाक नहीं रखते। इंटरनेट पर इस एड को ध्रुव राठी की ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है और फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का ऐतिहासिक प्रदर्शन
आलोचनाओं और विवादों के बावजूद, फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। वहीं, अगर विश्व स्तर की बात करें, तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।







