लाहौर में हमला: लश्कर आतंकी आमिर हमजा घायल, अस्पताल में भर्ती
लाहौर में हमला: लश्कर आतंकी आमिर हमजा घायल, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली । पाकिस्तान के कुख्यात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्य और शीर्ष रणनीतिकार आमिर हमजा पर लाहौर में जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात बंदूकधारियों ने एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर हमजा पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाफिज सईद का करीबी और लश्कर का आधार स्तंभ 1959 में जन्मे आमिर हमजा ने 1985-86 के दौरान हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की नींव रखी थी। सईद के बाद उसे संगठन का सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता है।
अमेरिका ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है। वह न केवल एक आतंकी था, बल्कि लश्कर का मुख्य विचारक, जोशीला वक्ता और लेखक भी रहा है। उसने कई विवादित किताबें लिखीं और आतंकी समूह के प्रकाशनों का संपादन किया।
प्रतिबंधों के बाद बदली रणनीति
2018 में जब पाकिस्तान सरकार ने लश्कर के फंडिंग चैनलों (जमात-उद-दावा) पर सख्ती दिखाई, तो हमजा ने दिखावे के लिए खुद को संगठन से अलग कर लिया। हालांकि, उसने 'जैश-ए-मनकफा' नामक नया गुट बनाकर लश्कर के लिए धन जुटाना जारी रखा।







